कार स्कूटी की भिड़ंत में दो युवक घायल, एक हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे चमड़िया के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया।
घायल अनिल पुत्र प्रकाश चंद्र और दीपक मेहरा पुत्र राजेंद्र सिंह मेहरा, दोनों निवासी मंगचौड़ा, रानीखेत को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अनिल के पैर में फ्रैक्चर पाए जाने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दीपक मेहरा का उपचार सीएचसी गरमपानी में जारी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page