सड़क हादसे में दो लोगो की मौत

ख़बर शेयर करें

लोहाघाट/चम्पावत। चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लोहाघाट-चौरसानी मोटर मार्ग पर पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार के गहरी खाई में गिरने से हुआ। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम बंतोली के समीप एक अनियंत्रित कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय युवाओं के सहयोग से तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान स्थानीय युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर गहरी खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत भेजा गया। पर्यटकोंके घूमने-फिरने की जगहे

यह भी पढ़ें 👉  जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार

बताया गया कि हादसा इतना भीषण था कि वाहन स्वामी बलदेव कुमार की कार में आग लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चला रहे राजेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं बलदेव कुमार की पत्नी नीतू तथा उनके दो बच्चे आरव और अद्विता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों के वाहन से बाहर छिटक जाने के कारण उनकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में फिर छात्र की मौत

प्राप्त विवरण के अनुसार वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में दो पुरुषों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र कुमार (48 वर्ष), पुत्र लक्ष्मीराम, निवासी अतेड़ा चर्मी, थाना डीडीहाट तथा बलदेव कुमार (36 वर्ष), पुत्र भीमराम, निवासी ननकोड़, कनालीछीना के रूप में हुई है। वहीं हादसे में नीतू देवी (35 वर्ष), पत्नी बलदेव कुमार, तथा उनके दो बच्चे अद्विता (8 वर्ष) और आरव (5 वर्ष) घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page