लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार
लालकुआं। ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में हल्दूचौड़ पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की।
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राधाबगर, हल्दूचौड़ निवासी कार्तिक तिवारी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4242/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय हल्द्वानी से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था।
दूसरी कार्रवाई में सकुलिया, हल्दूचौड़ निवासी बिट्टू मौर्या को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 71/2024 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस टीम में कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

