जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन में दो डॉक्टर नदारद मिले। डीएम ने सीएमएस को दोनों डॉक्टर का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों के पर्चे पर डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयों की भी पड़ताल की। अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। मरीजों से डॉक्टर द्वारा किए जा रहे उपचार के बारे में जाना। डीएम सबसे पहले जनरल वार्ड में भर्ती ग्वालदम एसएसबी के जवान माही सिंह से मिलीं। इसके बाद महिला वार्ड में मंडलसेरा की शालनी और अमसरकोट के अंकित का हालचाल जाना। इसके बाद एचडीयू में भर्ती मरीजों का भी हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में चल रहे मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखा। सीएमएस को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान रखने को कहा। कार्यदायी संस्था को तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड, एनबीएसयू, सीटी स्कैन, एक्सरे रूम, ओटी, एचडीयू, एमरजेंसी का हाल जाना। अनुराधा ने जिला अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ ही जिला अस्पताल में इधर उधर पड़ी खराब सामग्री को निष्प्रयोज्य करने के निर्देश सीएमएस को दिए।
ओपीडी में पीआरडी जवान तैनात करने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान ओपीडी में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही भीड़ नियंत्रित करने को लेकर पीआरडी की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में दूर दराज के मरीज अपने इलाज कराने के लिए आते है। यहां तक पड़ोसी जिला चमोली के मरीज भी यहां उपचार कराने आ रहें है
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

