भवाली टमटयूड़ा में प्रतिबंधित मार्ग की खड़ी चढ़ाई में चढ़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें

-पूर्व में सड़क दुर्घटना में युवक की गई थी जान

भवाली। नगर में बुधवार सुबह निर्माण सामग्री लेकर रेहड़ टमट्यूड़ा की चढ़ाई में चढ़ रहा ट्रक खिसक कर पीछे की तरफ आ गया। जिससे आस पास के लोग दहशत में आ गए। ग़नीमत रहा ट्रक सड़क के किनारे जाकर रुक गया। जिसके बाद अन्य वाहनों से सामग्री को निकालकर भेजा गया। आक्रोशित लोगों ने 112 में फोन कर पुलिस को बताया कि पूर्व में कई घटनाओं के बाद बड़े माल वाहनो पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके बाद मनमानी की जा रही है। एडवोकेट कमल चिलवाल ने बताया कि पूर्व में सड़क में कई घटनाएं हो चुकी है। बड़े वहानों को प्रतिबंधित किया गया था। उसके बावजूद बड़े कैंटर सड़क में डाले जा रहे हैं। बताया कि सड़क के किनारे कई गाड़िया खड़ी रहती है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की हैं। कहा स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी रहती है। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कहा अगर पुलिस ने समय पर संज्ञान नही लिया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मौके पर जाकर संबंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आगे से बड़े वाहन चढ़ाने के लिए मना कर दिया गया है। उसके बावजूद नही माने तो एमवी ऐक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page