रोडवेज के बाहर खड़े टैक्सी वाहन ग्रामीणों के लिए बने मुसीबत

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली भीमताल रोड़ स्थित फरसौली रोडवेज कार्यशाला के बाहर टैक्सी वाहनों ने अवैध पार्किंग का अड्डा बना लिया है। रोडवेज गेट के बाहर गाड़िया खड़ी करने की मनाही को लेकर विभाग के अधिकारी भी मौन है। मात्र यहां गाड़ी खड़ी ना करे का बोर्ड लगाकर रोडवेज ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। जिससे आस पास के ग्रामीणों को वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। स्थानीय कन्नू लोशाली, गौरव पाण्डे ने कहा कि कई बार अचानक रात के समय गाड़िया निकालने में मुसीबत हो जाती है। रोडवेज गेट के बाहर खड़े वाहन लोगो के लिए मुसीबत बन गए हैं। कहा कि रोडवेज अधिकारी वाहनों को गाड़ी ना कराने को लेकर कार्रवाई करे, जिससे लोगो को परेशानी से छुटकारा मिले। रोडवेज एआरएम मोहन राम ने बताया कि नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। उसके बाद भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जल्द वाहन नही हटाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page