त्रिपुरा राज्यसभा सांसद राजीब भटाचार्य ने किये नीब करौरी बाबा के दर्शन
भवाली। बुधवार देर शाम त्रिपुरा राज्यसभा सांसद राजीव भटाचार्य ने नीब करौरी बाबा के दर्शन किये। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भुवन तिवारी ने उनका स्वागत किया, और मंदिर की दिनचर्या पर चर्चा की। सांसद राजीव भटाचार्य ने कहा कि वह बाबा के बारे में हमेशा सुनते आए थे, लेकिन आज पहली बार उनके दर्शन का अवसर मिला। और यहां आकर मन को शांति मिली है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही फिर से बाबा के दर्शन करने आएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें