भवाली रानीखेत रोड पर दोपहर में सीवर टैंक सफाई से व्यापारी परेशान

ख़बर शेयर करें

भवाली। भवाली–रानीखेत रोड के समीप दोपहर के समय सीवर टैंक की सफाई किए जाने से क्षेत्र के व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। व्यापारियों का कहना है कि व्यस्त समय और ग्राहकों के आने से समय इस तरह का कार्य कराने से दुर्गंध फैलती है। जिससे ग्राहकों को परेशानी होती है और व्यापार प्रभावित होता है।
व्यपारी राजेंदर सिंह निगलटिया व अन्य व्यापारियों ने बताया कि दोपहर के वक्त बाजार में सबसे अधिक आवाजाही रहती है। ऐसे में सीवर टैंक की सफाई से न केवल असहज स्थिति बनी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ गए। कई दुकानदार खाने पीने की चीजें बेचते है जिससे ग्राहक दुकान में नही आये। कहा कि सफाई कार्य आवश्यक है, लेकिन इसे सुबह जल्दी या देर रात कराया जाना चाहिए, ताकि आम जनता और व्यापार पर असर न पड़े। उन्होंने समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से सफाई कार्य कराने की अपील की।
मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों ने स्थिति का संज्ञान लेने की बात कही है और आगे से उचित समय पर ही इस तरह के कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है। ईओ सुधीर कुमार ने बताया कि रात के समय सफाई की जानी चाहिये। दोपहर में कार्य करना गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page