प्रधानाचार्य को चेक बाउंस में तीन महीने की जेल

ख़बर शेयर करें

तृतीय एडीजे की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्या को तीन माह के कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

रामनगर रोड स्थित एआर इंटरनेशनल के प्रोपराइटर अभिनव अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता राकेश दुआ के माध्यम से कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया था कि दि चाइल्ड इन्हेंसमेंट कॉवेंट स्कूल की प्रधानाचार्य नीरजा सिंह ने अपने ओम बिहार कालोनी स्थित स्कूल की मरम्मत के लिए 02 सितंबर 2021 को 40,141 रुपये का सरिया और 06 सितंबर 2021 को 46,909 रुपये का सीमेंट खरीदा था।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

बिल भुगतान की एवज में नीरजा ने उसे 87 हजार रुपये का चेक दिया था। यह चेक उसने 04 अक्तूबर 2021 को कैनरा बैंक की काशीपुर शाखा के अपने एकाउंट में लगाया, लेकिन 12 अक्तूबर 2021 को चेक बाउंस हो गया। परिवाद पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी नीरजा को तलब किया। दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली का परीशीलन कर अदालत ने आरोपी नीरजा को धारा 138 एनआई एक्ट का दोषी पाया। तृतीय एडीजे हर्षिता शर्मा की अदालत ने आरोपी नीरजा को तीन माह की कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page