तीन जिलों को मौसम का अलर्ट जारी, घर से मौसम का हाल जान कर निकले

ख़बर शेयर करें

मौसम विभाग ने रविवार से उत्तराखंड में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही, ताजा बर्फबारी से हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है। खासतौर पर चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिला-प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में रविवार से बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है। देहरादून और टिहरी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 19 फरवरी को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। 28 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 20 फरवरी को 2500 मीटर तक बर्फबारी होगी। इधर, मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट तीन दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page