भवाली में भगवती नाइन और भीमताल वारियर्स में आज होगी खिताबी भिड़ंत

ख़बर शेयर करें

भवाली। युवा एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार आज पॉलिका मैदान में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला भगवती नाइन और भीमताल वारियर्स के बीच होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे रहेंगे। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शीलू कुमार रहेंगे। अध्यक्ष साह के अनुसार विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि एवं चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता (रनर अप) टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
युवा एकता मंच के अध्यक्ष कबीर साह ने बताया कि दोनों टीमें मजबूत हैं और मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दर्शकों के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page