हल्द्वानी में गड्ढे के चलते किशोर की मौत पर घटना की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के मुखानी (हल्द्वानी) क्षेत्र में नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन सड़क पर कार्यदायी एजेंसी द्वारा आवश्यक शुरक्षा प्रबंधों के बिना गढ्‌ढा खुला छोड़े जाने तथा उक्त मार्ग पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा यातायात को जारी रखने के आदेश के मध्य उत्पन्न परिस्थितियों में दिनांक 5 जनवरी 2026 को एक दुर्घटना घटित हुई, जिसमें एक किशोर की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अपर जिलाधिकारी प्रशासन,नैनीताल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

उक्त आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय ने आम जनता को सूचित करते हुए उनसे अपील की है कि, उक्त दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा है कि आगामी 07 दिवस के अन्दर अपना मौखिक /लिखित बयान/अभिकथन अथवा उक्त के संबंध में कोई साक्ष्य हों, तो किसी भी कार्य दिवस के दिन उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page