धामी मंत्रिमंडल में नैनीताल को प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी संभावना

ख़बर शेयर करें

नवरात्रि में धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच नए मंत्रियों के नामों को लेकर एक बार फिर कयासबाजी शुरू हो गई है।

विदित है कि धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद खाली चल रहे हैं। गैरसैंण में बजट सत्र का संचालन होने के बाद अब एक बार फिर जल्द मंत्रिमंडल की चर्चाएं हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि धामी मंत्रिमंडल में इस बार हरिद्वार के साथ ही नैनीताल को प्रतिनिधित्व मिलने की पूरी संभावना है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही बड़े जिलों का अभी तक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं है। हरिद्वार में विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान और मदन कौशिक के नाम की चर्चा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्घटना::स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यापारी घायल

वहीं, नैनीताल से राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत और बागेश्वर से सुरेश गड़िया के नामों की चर्चा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने की उम्मीद जताई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page