फिर दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो ऐक्ट में भेजा जेल

ख़बर शेयर करें

कोतवाली क्षेत्र की छात्रा से दुष्कर्म करने और पीड़िता के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। छात्रा के दो माह की गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर यह मामला खुला। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने बरेली रोड स्थित हरिपुर शिवदत्त निवासी संजय पाल के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में नामजद मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को आरोपी दिल्ली से हल्द्वानी आ रहा था, यहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

पुलिस के अनुसार, हरिपुर शिवदत्त बरेली रोड निवासी संजय पाल टीपी नगर क्षेत्र में अपने मामा की चिकन शॉप में काम करता था। क्षेत्र में ही रहने वाली आठवीं की इस छात्रा को उसने अपनी बातों के जाल में फंसाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही युवक ने मोबाइल पर बातचीत करने के लिए छात्रा को सिमकार्ड भी उपलब्ध कराया था। दोनों के संबंध के बारे में जब छात्रा की मां को पता चला तो उन्होंने किशोरी से मोबाइल छीन लिया। इधर, आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत करने के बाद उसे परिवार वालों ने दिल्ली स्थित एक होटल में काम करने के लिए भेज दिया था। इस बीच मां को शक होने पर उन्होंने बेटी की डॉक्टर के यहां जांच कराई। जांच में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

पुलिस ने बताया कि मां ने बेटी से गर्भपात कराने के लिए कहा। इस पर छात्रा भागकर दिल्ली में आरोपी युवक संजय के पास पहुंच गई। परिवार वाले उसे किसी तरह दिल्ली से वापस घर लाए। वहीं छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page