- शिप्रा नदी में भी जा रहा प्लांट का कूड़ा
भवाली। सेनिटोरियम भवाली सड़क में बना कूड़ा निस्तारण प्लांट ग्रामीणों के लिए समस्या बनता जा रहा है। जहां कूड़ा प्लांट से लोगो व बच्चों को दुर्गंध से गुजरना पड़ता है वही अब नैनीताल भवाली का कूड़ा प्लांट में आने से कूड़ा बारिश के पानी के साथ सड़क में फैलने लगा है। जिससे भवाली गाँव, सिरोड़ी ग्रामसभा के स्कूली बच्चों व काश्तकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट, ज्योति बिष्ट ने बताया कि हर रोज 20 से अधिक बच्चे इसी सड़क से विद्यालय जाते हैं। कीचड़ कूड़ा फैलने से कपड़े खराब हो रहे हैं। वही दो पहिया वाहन में आने जामे वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। कहा कि मजबूरन लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा
है। कहा प्लांट के पास स्रोत में भी कूड़ा मिलकर शिप्रा नदी में भी जा रहा है। कहा अगर जल्द मलवा साफ नही किया गया तो प्लांट के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
कोट…
मूसलाधार बारिश से मिट्टी सड़क में आ गई है। ग्रमीणों को परेशानी ना हो इसके लिए जल्द मलवा हटा दिया जाएगा।
संजय कुमार, अधिसाशी अधिकारी नगर पॉलिका भवाली
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

