तिरछाखेत गौशाला में आग लगने से गाय बैल जिंदा जले

ख़बर शेयर करें

-बुधवार देर रात 12 बजे गौशाला में लगी आग

भवाली। भीमताल ब्लॉक के तिरछाखेत ग्रामसभा में बुधवार देर 12 रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई। आनन फानन में परिवार घर से बाहर निकलकर आग बुझाने लगा। आस पास के लोग भी आग बुझाने पहुँचे। लेकिन तब तक गौशाला सहित गाय पूरी तरह जल गए थे।
तल्ला तिरछाखेत निवासी नंदन सिंह बोरा की गौशाला में बुधवार रात आग लग गई। भीषण आग लगने से गौशाला जलकर राख हो गई। गौशाला में बंधी गाय व बैल जिंदा जल गए जिससे दोनो की मौत हो गई। ग्राम प्रधान विनोद आर्या, बीडीसी सदस्य कमल गोस्वामी ने कहा कि पटवारी को फोन कर बुलाया गया था। मौका मुआयना कर जांच की गई है। आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है। मुआवजे के लिए कहा गया है। पटवारी अमित साह ने कहा कि प्रथम दृष्टया सार्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजे के लिए लिखा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page