त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढाने को 1 जुलाई को राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेंगे

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एक जुलाई को राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठन ने एक राष्ट्र एक चुनाव की तर्ज पर उत्तराखंड में एक राज्य एक पंचायत चुनाव की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के कार्यक्रम संयोजक तथा जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बयान जारी कर बताया कि पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने की मांग को लेकर राज्य सरकार को पूर्व में कई बार प्रस्ताव दिया जा चुका है। राज्य सरकार ने इस पर पूर्व में पंचायती राज विभाग और महाधिवक्ता उत्तराखंड से राय लिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय पंचायतें दो साल तक कोई कार्य नहीं कर पाई। इस समय को पंचायतों के कार्यकाल से न जोड़ा जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page