शिप्रा नदी में बने तालाब से खनन करने पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष आक्रोशित

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर की शिप्रा नदी में बने तालाब से खनन कर पॉलिका के कामों में इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी ने कहा कि खनन कर पॉलिका अपने कामों में इसका इस्तेमाल कर रही है। नगर पॉलिका अधिशाषी अधिकारी व वन विभाग से संबंधित ताल के बारे में पूछा गया है। बिना रॉयल्टी के खनन किया जा रहा है। फिलहाल मौखिक रूप से अधिकारियों से वार्ता की गई है, ताल कब बना और कितना पुराना है पूछा गया है। साथ ही खनन कर कहा इस्तेमाल हो रहा है। जांच करने को कहा गया है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि शिप्रा में एक तालाब के रूप में विकसित की गई थी। बारिश में मलवा आया था। उसे हटवाया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि नगर पालिका ने ताल बनाया है, जिसमे मलवा आया था, फिलहाल टीम भेजकर काम रुकवाया गया है। नगर पॉलिका से वार्ता कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी एवं कवयित्री प्रियंका जोशी ने ओजपूर्ण कविता के माध्यम से शहीदों के बलिदान और देशप्रेम की भावना को दिया स्वर

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page