नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

ख़बर शेयर करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से नर्सिं की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने मंगलवार सुबह अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

पुलिस ने छात्रा के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दे दी है। पुलिस को प्राथमिक जांच के बाद मौके से सुसाइड़ नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने लिखा है कि वह बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के कारण डिप्रेशन में है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 21 वर्षीय मृतका अपने परिवार के साथ बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी। उसका परिवार बिहार में ही रहता है और वह एम्स के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 1130 बजे एम्स के हॉस्टल में एक छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के शव को नीचे उतारा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page