युवक के साथ लापता विवाहिता ने खाया जहर, मौत

ख़बर शेयर करें

तीन दिन से युवक के साथ लापता विवाहित महिला ने गढ़मुक्तेश्वर यूपी में जहर खाकर खुदखुशी कर ली। मौत का पता चलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। महिला तीन बच्चों की मां थी और प्रेमी अविवाहित था।

जानकारी के अनुसार, भूरारानी निवासी बबलू 20 पुत्र रामलाल ई-रिक्शा चलाता था। वहीं रेखा 32 पत्नी तिजेंद्र सैनी घर के पास परचून की दुकान चलाती थी। बबलू की मां ने बताया कि गुरुवार सुबह बबलू कालाढूंगी किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात तक घर नहीं पहुंचने पर उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। रेखा के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को रेखा भी दोपहर को बिना किसी को बताए घर से चली गई। रात तक घर नहीं आने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। शनिवार रात की पुलिस ने बबलू के परिजनों को जानकारी दी कि बबलू और रेखा बदहवासी की हालत में गढ़मुक्तेश्वर में मिले हैं। इसके बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बबलू के परिवार ने इसकी सूचना रेखा के परिजनों को दी। दोनों परिवार मेरठ को रवाना हो गए। वहीं शनिवार रात दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। बबलू दो भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि रेखा की एक 14, एक दो साल की बेटी और 12 साल का बेटा है। मेरठ में दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने एक साथ घर से जाने का प्लान बनाया। हालांकि दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page