लापरवाही की सड़क पर मासूम की मौत, जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी

ख़बर शेयर करें

जगदंबा नगर क्षेत्र में नहर कवरिंग रोड पर गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक सवार ने कट मारा तो पीछे बैठा उसका छोटा भाई छिटककर सड़क पर गिर गया। इस दौरान एक मिक्सर ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस घटना में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई भी चोटिल हुआ है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रायपुर टांडा बरेली यूपी निवासी गौरीलाल, मुखानी थानाक्षेत्र के जगदंबा नगर की पनचक्की गली में परिवार संग रहते हैं। वह बंटाई का काम करते हैं। सोमवार शाम को गौरीलाल का 13 वर्षीय बेटा अर्जुन सिलेंडर लेकर अपने बड़े भाई ललित के साथ मुखानी चौराहे से जगदंबा नगर की ओर आ रहा था। बाइक बड़ा भाई चला रहा था और अर्जुन सिलेंडर पकड़कर पीछे बैठा था। दोनों जगदंबा नगर स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर खोदे गए बड़े गड्ढे से बचने को ललित ने कट मारा तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पीछे बैठा अर्जुन छिटककर सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल अर्जुन को एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page