रामगढ में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
भवाली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को नथुवाखान क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस दौरान क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाने पर चर्चा हुई। अभियान के तहत ग्राम प्रधानों, सरपंचों और व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़े का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही लोगों से स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
इस दौरान कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ की जाने वाली वैधानिक कार्रवाई के संबंध में भी जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। सभी जनप्रतिनिधियों ने रेंज स्टाफ के साथ मौके पर स्वच्छता की शपथ लेते हुए क्षेत्र को स्वच्छ रखने और आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



