आरोपी के घर पुलिस प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

ख़बर शेयर करें

काशीपुर/छात्रा पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के घर के अवैध हिस्से पर गुरुवार को पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। इस घर में दो आरोपी रहते हैं। पुलिस इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी

जानकारी के मुताबिक तहसीलदार पंकज चंदोला, निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी ने पुलिस टीम की मौजूदगी में आरोपियों के घर की पैमाइश की। कार्रवाई से पहले टीम ने बिजली का कनेक्शन काटकर जेसीबी से घर के बाहरी हिस्से को तोड़ा। तहसीलदार ने बताया कि मुख्य आरोपी फरदीन और उसके भाई आकिब के घर का बाहरी हिस्सा अवैध था, जिसे तोड़ दिया गया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि बेटियों पर गलत निगाह रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

12 फरवरी को मोहल्ला खालसा निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा बहन और सहेली साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। गुरुद्वारे के पास मोहल्ले के फरदीन पुत्र रिजवान और उसके साथियों ने युवती को घेर उस पर धारदार हथियार से हमला किया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page