-घर के पास पुरानी गौशाला भी हुई क्षतिग्रस्त
-प्रधानमंत्री आवास से बनाये थे दो कमरे वह भी टूट गए
भवाली। शनिवार रात बारिश के बीच तेज हवाओं से भवाली गाँव तोक पोखरा में घर की छत गौशाला के ऊपर चीड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे घर व गौशाला की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नए घर का लेंटर भी टूट गया है। पूरी रात घर के लोगो ने बाहर रहकर रात गुजारी। भवाली गाँव तोक पोखरा निवासी शिव लाल पुत्र मांगी राम के घर में तूफान के बीच घर के ऊपर पेड़ गिर गया। परिवार ने किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई। शिव लाल ने बताया कि 6 महीने पहले ही प्रधानमंत्री आवास योजना से दो कमरों का घर बनाया था। वह भी आधी से टूट गया। घर में उनके तीन बच्चे और पत्नी रहती है। कहा मजदूरी कर घर चलाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य करन चिलवाल ने बताया कि गनीमत रहा कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पटवारी व अन्य अधिकारियों को मुआवजे के लिए पत्र लिखा जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

