चालक को आया हार्ट अटैक, महिला यात्री ने चलाया वाहन

ख़बर शेयर करें

कर्णप्रयाग। भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक असम के यात्री दल के वाहन चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर यात्री दल में शामिल एक महिला ने स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। यात्री महिलाओं ने देखा की चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है। ऐसे में महिलाओं ने वाहन चालक को स्टेयरिंग से हटाया और वाहन को बंद किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

घटना को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक होश में नहीं आया। जिसके बाद यात्री उपल शर्मा ने वाहन चलाया और चालक को अस्पताल ले गई।

अस्पताल के चिकित्सक रोहित मिंगवाल ने बताया कि चालक गोपाल शर्मा निवासी गाजियाबाद की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी। बताया कि मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page