शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर खुला तो करेंगे आंदोलन

ख़बर शेयर करें

-धरना प्रदर्शन के लिए बनाई रणनीति

भवाली। शहर में शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर खुलने पर क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया है। लोगो ने जल्द धरना प्रदर्शन आंदोलन करने की रणनीति बनाई है। साथ ही जिससे व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने लोगो के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिख कहा है कि भीमताल रोड़ में डिपार्टमेंटल स्टोर की आड़ में शराब का काउंटर खोलने का प्रयास किया जा रहा है। हम क्षेत्रवासी इसका पुरजोर विरोध करते हैं। यह छोटा व शांत क्षेत्र है। शराब का काउंटर खुलने से यहां आपराधिक तत्वों की आवाजाही रहेगी, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है। साथ को नशे की लत लगेगी। जिससे समाज पर बुरा असर पड़ेगा। आस पास दो स्कूल है, स्कूली बच्चे गाँव क्षेत्र से आवजहि करते हैं। समाज के साथ स्कूली बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा। कहा कि शराब का स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस नही दिया जाए। अगर शराब का काउंटर खुला तो जनता को आंदोलन के लिए मजबूर होना पडेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page