केदारनाथ से वापस आ रहे युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें

गोपेश्वर। चमोली जिले के चमोली- कर्णप्रयाग क्षेत्र के चटवापीपल के पास एक मोटरसाइकिल के ऊपर बोल्डर गिरने से हैदराबाद के दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले किए।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की महिला की हल्द्वानी में वाहन की टक्कर से मौत

पुलिस के मुताबिक आज छह जुलाई को पुलिस कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चटवापीपल के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहाड़ से गिरे

सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन सवार दोनों युवक बद्रीनाथ धाम से दर्शन करके ऋषिकेश की ओर वापस लौट रहे थे व अचानक बोल्डर की चपेट में आने से वाहन समेत नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू उपकरणों की मदद से उक्त बोल्डर को हटाकर नीचे दबे दोनों के शवो को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page