भीमताल। मानसिक रूप से पीड़ित एक युवक ने शनिवार को भीमताल के सांगुड़ी गांव सड़क के पास फांसी लगा ली। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी भीमताल पुलिस को दी। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कविराज पुत्र मान बहादुर 34 वर्ष निवासी घोड़ाघोड़ी थाना सुक्कड़ जिला कैलाली नेपाल भीमताल के सांगुड़ी गांव में रहता था। और यही मजदूरी करता था। बताया की परिजनों से पता चला की कविराज बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के नैनीताल भेजा गया है। अभी परिजनों ने जांच के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

