नर्सिंग की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप का मामला, दो संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें

दुष्कर्म के मामले हर दिन बढ़ने लगे है। यहां कुंडा क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों द्वारा नर्सिंग की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कुंडा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के एक कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। इस समय वह काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही है। बीती 29 नवंबर की शाम वह अस्पताल से छुट्टी के बाद रामनगर रोड से बैलजुड़ी को आने वाली सड़क पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण उसने अपने दोस्त शिवम को बुला लिया। वहां से वह शिवम के साथ बाइक से घर के लिए आ रही थी। वे लोग बगवाड़ा से आगे पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवकों ने जबरदस्ती उसे शिवम की बाइक से उतारकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और शिवम को डरा-धमकाकर उसकी बाइक में लॉक लगाकर उसे वहीं पर छोड़ दिया। दोनों आरोपी उसे कुंडा, हरियावाला होते हुए जसपुर के रास्ते पर ले गए। जहां गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बोलचाल में दोनों एक दूसरे को गुरविंदर गुरी और विक्की नाम से पुकार रहे थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page