हल्द्वानी के लापता व्यक्ति का शव भवाली खाई में मिला

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के अल्मोड़ा हाइवे डाकारोली के पास सड़क से 2 सौ मीटर नीचे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस को किसी व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद एसएसआइ रोहिताश सिंह सागर ने पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगो के साथ मिलकर शव को खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी मल्ला गोरखपुर भोटियापड़ाव हल्द्वानी एक फरवरी से घर से भवाली की तरफ आ गया था। जिसके बाद परिजनों ने हल्द्वानी भोटिया पड़ाव चौकी में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन करने के बाद में जसविंदर का पता नही लगा। मंगलवार को भवाली अल्मोड़ा रोड़ में डाकरोली के पास जसविंदर का शव 2 सौ मीटर नीचे गहरी खाई में मिला। लोगो ने व्यक्ति के खाई में होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर शव खाई से निकाला। एसएसआइ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि जसविंदर की हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज थी। परिवार को सूचना दे दी है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page