पूर्व सभासद का शव मिला, शव पंचनामे को भेजा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से बीते दिन लापता हुए पूर्व सभासद नसीम अहमद का शव एक खाली मकान में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट, आरोपी गिरफ्तार

मंगलौर कस्बे के बाहरी किला मोहल्ला निवासी नसीम अहमद पूर्व में सभासद रह चुके हैं। वह बीते दिन करीब ग्यारह बजे से लापता थे और उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस को भी सूचित किया था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह किसी ने परिजनों को सूचना दी कि उनका शव पड़ोस के एक खाली मकान के कमरे में पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के 75साल बाद नगदलगाँव पहुंचेगी सड़कमंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ

शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की और पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के वारंटों पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page