ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर दिया शिक्षा और करियर का संदेश

ख़बर शेयर करें

धारी। ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या ने अपना जन्मदिन ब्लॉक सभागार में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ करियर मार्गदर्शन एवं प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के स्वागत गीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरना प्रतिनिधि नानू ने ब्लॉक प्रमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने की पहल सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में पहुंचे वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान, शिक्षा और करियर से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए भविष्य में सफलता हासिल करने के लिए कई उपयोगी टिप्स भी दिए। विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
इस दौरान कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए क्विज, पोस्टर, कविता और भाषण प्रतियोगिताओं के साथ करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें भविष्य के बेहतर करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page