राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक नवीन चन्द्र जोशी का निधन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक नवीन चन्द्र जोशी का 75 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नवीन चन्द्र जोशी को उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वे अपने सेवाकाल के दौरान विद्यार्थियों के साथ विशेष स्नेह और आत्मीयता का रिश्ता रखते थे। स्काउट एवं गाइड गतिविधियों से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा। सातताल हडिम्बा धाम से हमेशा जुड़े रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे हमेशा बच्चों के बीच रहना पसंद करते थे और विद्यार्थियों के प्रति उनका विशेष लगाव था। उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सक्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page