दोषापानी महाविद्यालय में प्रशिक्षको ने दी स्वगणना की जानकारी, छात्र छात्राओं को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

भवाली। राजकीय महाविद्यालय दोषापानी, नैनीताल में सोमवार को जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 16 से 30 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित स्वगणना प्रक्रिया के संबंध में छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के प्राध्यापकों को विस्तार से जानकारी दी गई। ‘हमारी जनगणना, हमारा विकास’ थीम के अंतर्गत मुख्य प्रशिक्षक पंकज सिंह नयाल ने बताया कि भारत सरकार के जनगणना पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने स्वगणना की प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक विवरण भरकर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने स्वगणना के महत्व और इसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रीति त्रिवेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य नोडल अधिकारी डॉ. भुवन तिवारी ने मुख्य प्रशिक्षक पंकज सिंह नयाल एवं होमगार्ड कमांडर भुवन चंद्र भट्ट का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता नेगी ने किया। इस अवसर पर डॉ. रेनू जलाल, डॉ. दिशा पांडेय, डॉ. कविता पंत, डॉ. प्रभजोत सिंह, कार्यालय प्रमुख हरिप्रसाद पंत, गणेश सिंह और तुलसी दास भट्ट सहित महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश रावत के साथ रुचि बिष्ट, धर्मेंद्र, उमेश, पूजा, नेहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page