दस साल से बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

ख़बर शेयर करें

दस साल से बदहाल सड़कों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में बबियाड-टपूवा-दुदुली मोटर मार्ग पर बैठे ग्रामीण, सड़क सुधारीकरण की मांग

भवाली। धारी ब्लॉक के बबियाड-टपूवा-दुदुली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से आक्रोशित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने बबियाड-टपूवा-दुदुली के साथ ही गैराखान-कैलाश द्वार मोटर मार्ग की स्थिति सुधारने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें 👉  दो सेना के जवानों सहित सड़क हादसे में सात की मौत

धरने के दौरान कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से क्षेत्र की दोनों सड़कें बदहाली का दंश झेल रही हैं। सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों के लिए आवाजाही करना जोखिम भरा बना हुआ है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विभिन्न माध्यमों से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार, सांसद और विधायक ने भी क्षेत्र की समस्याओं से मुंह मोड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बीच सड़क पलटा यात्रियों को ले जा रहा वाहन

मनोज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से सड़क की बदहाली के कारण परेशानी झेल रहे हैं। अब क्षेत्रवासियों ने आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है। जब तक सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान दुदुली शिवदत्त पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य बबियाड चंद्र प्रकाश आर्य, ग्राम प्रधान अम्दौ गणेश बेलवाल, उप ग्राम प्रधान दुदुली चंद्रशेखर, केशव दत्त पलड़िया, योगेश कोटलिया, दीपक चंद्र शर्मा, विक्की सिंह सम्मल, सूरज आर्य, चेतन शर्मा, कमल कोटलिया, आनंद प्रकाश, भोला सुयाल, दीवान सिंह मेहता, राकेश चंद्र, मनोज कुमार, भाष्कर शर्मा, किसान मंच धारी के अध्यक्ष उमेश शर्मा, भोला दत्त, सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, जगदीश सिंह सम्मल, राजू सम्मल और शेर सिंह मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page