भवाली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर कूल में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 186 लोगों की डिजिटल एक्स-रे मशीन से चेस्ट एक्स-रे के माध्यम से टीबी की स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 48 लोगों का रक्तचाप और 58 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। वहीं, 15 लोगों के ट्रूनेट जांच के लिए सैंपल लिए गए।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।
इस दौरान ग्राम प्रधान कूल सुरेश चंद्र, ग्राम प्रधान चोपड़ा ललिता देवी, ग्राम प्रधान सून नवीन सनवाल, आरबीएसके टीम, ब्लॉक एसटीएस बीएस धर्मवाल, एएनएम हिमानी, सीएचओ कविता, समस्त आशा कार्यकर्ता और एक्स-रे टेक्नीशियन कल्पना कनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



