देश के सभी ब्रांड के बोलतबंद पानी की जांच की जाएगी। इसके लिए सोमवार को खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने बिसलेरी समेत बाजार में मौजूद सभी प्रमुख ब्रांडों के परिसरों से जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। मानकों पर खरे न उतरने वाले ब्रांडों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि देश में बोतलबंद पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने पेयजल कारोबार से जुड़ी इकाइयों के परिसरों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि एफएसएसएआई ने रविवार को बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बोतलबंद पेयजल (मिनरल वाटर को छोड़) को असुरक्षित घोषित किया था। इसके नमूने में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी। ब्रोमेट की अधिक मात्रा से कैंसर का खतरा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



