22 वर्ष की युवती की लाश कमरे में मिलने से फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें

22 वर्षीय युवती ने खुदकुशी कर जान दे दी। दुनिया से रूठकर रुखसत हुई इस युवती के लिए उसकी मौत के बाद भी लोग संवेदनहीन बने रहे। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप जैसी घनी आबादी वाले वार्ड की कृष्णा कॉलोनी में अकेली रहने वाली युवती की जब लाश पुलिस ने बंद कमरे से बरामद की तो वह सड़ी-गली अवस्था में पहुंच चुकी थी। जब शव से खून बहकर कमरे के दरवाजे से बाहर आने लगा और बदबू फैलने लगी, तब पुलिस को घटना की सूचना मिली। उसकी शिनाख्त प्रीति गंगवार पुत्री कालीचरण गंगवार निवासी बरेली के रूप में हुई।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page