भवाली में टीम शीलू कुमार ने किया गोमुख कांवड़ समिति की 17वीं महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा का स्वागत

ख़बर शेयर करें

भवाली, 6 फरवरी 2026: गोमुख कांवड़ समिति के बैनर तले शुरू हुई सत्रहवीं पद महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा का भवाली में टीम शीलू कुमार ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे युवा नेता शीलू कुमार की टीम ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए उनकी धर्मनिष्ठा की सराहना की।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह कांवड़ टोली हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य नीलकंठ नर्मदेश्वर मंदिर, जजूली (नीलकंठ) पहुँचेगी। यात्रा का नेतृत्व महेंद्र सिंह फत्याल कर रहे हैं। टीम शीलू कुमार ने इस अवसर पर कांवड़ियों को सम्मानित किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।
इस दौरान पवन रावत, कबीर साह, तनुजा कनवाल, मनीष, जगदीश, तरुण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page