सलड़ी में बीच सड़क में पलटा टैक्सी वाहन

ख़बर शेयर करें

भीमताल-हल्द्वानी हाईवे पर सलड़ी बाजार के पास शुक्रवार को एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक बोलेरो गाड़ी अल्मोड़ा से सवारियां लेकर हल्द्वानी जा रही थी। सलड़ी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो सड़क पर ही पलट गई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ओमप्रकाश (42) निवासी भगवानपुर (हल्द्वानी) समेत यात्री चित्रा आर्य (20), नीतू देवी (50), सम्राट कुमार (10), चालक की पत्नी लता देवी और उनके दो छोटे बच्चे घायल हो गए हैं। दुर्घटना में चालक ओमप्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page