भवाली। करणी सेना युवा शक्ति उत्तराखंड प्रांत के संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई। इस दौरान भवाली निवासी सुमित सिंह को करणी सेना युवा शक्ति नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं योगिता बनौला को करणी सेना महिला शक्ति नैनीताल का जिलाध्यक्ष, दीपक जोशी को जिला सह मंत्री युवा शक्ति नैनीताल, भावना पांडेय को जिला उपाध्यक्ष महिला शक्ति नैनीताल, उत्कर्ष बनोला को विधानसभा उपाध्यक्ष हल्द्वानी तथा विनोद लखेरा को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, युवाओं को जोड़ने और करणी सेना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने संकल्प लिया। बैठक में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश प्रकाश, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र राणा ‘जोगी’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंदन मलारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की चौरसिया, प्रदेश सह मंत्री सुरेश सिंह, जिलाध्यक्ष कपिल नेगी, जिला संगठन महामंत्री हितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिक मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

