ऐसे आधार लिंक करने से मिलेगा नया मतदाता पहचान पत्र, इसमे हॉट स्टैम्प का होगा इस्तेमाल, जाने क्या है

ख़बर शेयर करें

भारत निर्वाचन आयोग अब मतदाताओं को नए वोटर कार्ड जारी करने जा रहा है। जिसमें हॉट स्टैम्प का इस्तेमाल होगा। प्रदेश में वोटर कार्ड को आधार से लिंक किए जाने का अभियान भी फिर शुरू होने जा रहा है। हालांकि फिलहाल मतदाता के लिए आधार कार्ड देने की व्यवस्था स्वैच्छिक रखी गई है।

भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर कार्ड का नया डिजाइन फाइनल कर दिया है। अब नए आवेदन करने वाले मतदाताओं को नया कार्ड जारी किया जाएगा। अब तक मतदाता पहचान पत्र लैंडस्कैप साइज में होता था, अब इसे पैन कार्ड की तरह(पोर्र्टेट)साइज में कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से हॉट स्टैम्प, घोस्ट इमेज जैसे नए फीचर शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी कैडेटों को जंगल सर्वाइवल और भारतीय सेना भर्ती की दी गई जानकारी

नए वोटर कार्ड पर आगे पीछे भारत का नक्शा भी दिया गया है। पुराने कार्ड में बार कोड दिया गया था, अब इसे क्यूआर कोड से बदल दिया गया है। इसी के साथ आयोग वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने का काम भी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए मतदाताओं को फार्म 6- ख भरकर देना होगा। हालांकि इस व्यवस्था कार्ड को अभी स्वैच्छिक रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी कैडेटों को जंगल सर्वाइवल और भारतीय सेना भर्ती की दी गई जानकारी

आधार कार्ड से की जा चुकी है लिंक

वोटर लिस्ट का साल में चार बार किया जाएगा प्रकाशन

अब वोटर लिस्ट में नए नाम साल में चार बार दर्ज किए जाएंगे। अब तक हर साल एक जनवरी के आधार पर वोटर लिस्ट तैयार की जाती थी यानि एक जनवरी को 18 साल पूरे करने वाले युवा ही वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते थे। अब एक जनवरी के साथ अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर की पहली तिथि को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले भी आवेदन कर सकेंगे। इनका नाम प्रारंभिक वोटर लिस्ट में तब ही दर्ज हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एनसीसी कैडेटों को जंगल सर्वाइवल और भारतीय सेना भर्ती की दी गई जानकारी

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की व्यवस्था अभी स्वैच्छिक है। उत्तराखंड में वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम चार अगस्त से शुरू हो रहा है। नौ नवंबर को वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम वोटर लिस्ट पांच जनवरी को जारी होगी। नए आवेदकों को नए डिजाइन वाले वोटर कार्ड दिए जाने हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page