उप निरीक्षक प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस बने निरीक्षक, नैनीताल पुलिस ने आयोजित की पीपिंग सेरेमनी

ख़बर शेयर करें

उप निरीक्षक प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस बने निरीक्षक, नैनीताल पुलिस ने आयोजित की पीपिंग सेरेमनी
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
नैनीताल। जनपद नैनीताल में तैनात उप निरीक्षक ना0पु0 प्रवीण कुमार और मोहम्मद यूनुस के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सेवा के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का महत्वपूर्ण स्थान है। दोनों अधिकारियों ने उप निरीक्षक पद पर रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं, जिसके बाद उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है।
इस दौरान एसएसपी समेत समस्त नैनीताल पुलिस परिवार ने दोनों निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य और नए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।
पीपिंग सेरेमनी में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page