शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर उपजिलाधिकारी की ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- गरमपानी-शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर उपजिलाधिकारी मोनिका द्वारा बुधवार को सघन जांच अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर तीन वाहनों का चालान किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई तथा सामग्री को ढककर ले जाने के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा ओवरलोडिंग और बिना ढकी निर्माण सामग्री का परिवहन न करें।
उपजिलाधिकारी मोनिका ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं जनहित को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page