भवाली में छात्र छात्राओं ने धूम धाम से मनाया शिक्षक का जन्मदिन

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ रोड स्थित एरो इंस्टीट्यूट में संस्थान के संस्थापक एवं शिक्षक हितेश साह का जन्मदिन छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में दर्जनों केक काटे गए और विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक को जन्मदिन की बधाइयां दीं।
छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर गुरुजनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान गीत, कविता एवं वाद्य यंत्रों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक श्रृंखला पेश की गई, जिसने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक हितेश साह ने सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें चॉकलेट वितरित की। इस अवसर पर इकरा अंसारी, हर्षिता सिंह, भावना रावत, वैष्णवी बिष्ट, वरुण भट्ट, दीप चन्द्र आर्या सहित संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page