मोमो खाने के बाद बिगड़ी तबियत छात्रा की मौत

ख़बर शेयर करें

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बाजार से फास्ट फूड खाकर घर पहुंची थी और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पूरी रात जागकर कर्मचारियों ने बंद किया पाइपलाइन का लीकेज

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 19 साल की मीनू मौर्या बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार वह घर से कॉलेज को एनसीसी की क्लास के लिए निकली थी। दोपहर घर आने से पहले वह बाजार में फास्ट फूड (चाउमीन व मोमो) खाकर आई थी। घर आते ही मीनू की तबीयत बिगड़ गई। उसे नजदीकी निजी अस्पताल मेें उपचार के बाद परिजन घर ले आए। शाम को फिर तबीयत बिगड़ने पर उसे एसटीएच ले गए। रातभर इलाज चला, लेकिन शनिवार सुबह मीनू ने दम तोड़ दिया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page