भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 1146 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट वेल्थ और कस्टमर रिलेशनशिप एग्जिक्यूटिव पदों पर की जाएंगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार बढ़ाया जा सकता है। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जनवरी 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 05 जनवरी 2026 थी।
स्पेशलिस्ट ऑफिसर, कुल पद: 1146
(पद के अनुसार रिक्तियां)
●वीपी वेल्थ (एसआरएम), पद : 582
योग्यता
●मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। संबंधित क्षेत्र में छह वर्षों का अनुभव हो।
●न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैंकिंग/फाइनेंस या मार्केटिंग में एमबीए धारक को वरीयता दी जाएगी।
वेतनमान (वार्षिक): ₹44.70 लाख।
आयु सीमा
●न्यूनतम 26 और अधिकतम 42 वर्ष से कम हो।
●एवीपी वेल्थ (आरएम), पद : 237
योग्यता
●मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक की डिग्री हो। साथ ही संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षों का कार्यानुभव हो।
●फाइनेंस/मार्केटिंग या बैंकिंग में स्नातकोत्तर डिग्रीधारक को वरीयता दी जाएगी।
वेतनमान (वार्षिक) : ₹30.20 लाख।
आयु सीमा
●न्यूनतम 23 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
●कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, पद : 227
योग्यता
●मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक की डिग्री हो। साथ ही दोपहिया वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
वेतनमान (वार्षिक) : ₹06.20 लाख।
आयु सीमा
●न्यूनतम 20 और अधिकतम 35 वर्ष से कम हो।
आयु सीमा में छूट
●आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
●आयु सीमा की गणना 01 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
●आवेदन की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा भी हो सकती है।
●वेबसाइट : sbi.bank.in
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

