रामगढ में बहुउद्देशीय शिविर में 33 राशन कार्ड मामलों का मौके निस्तारण

ख़बर शेयर करें

बहुउद्देशीय शिविर में 33 राशन कार्ड मामलों का मौके पर निस्तारण
रामगढ़।

बहुउद्देशीय शिविर में 33 राशन कार्ड मामलों का मौके पर निस्तारण
रामगढ़।

बिछखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 33 राशन कार्ड मामलों का मौके पर निस्तारण
रामगढ़।
सरकार की “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत जनपद की विभिन्न न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 22 जनवरी 2026 को रामगढ़ विकास खंड के अंतर्गत न्याय पंचायत बिछखाली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी। शिविर में विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने प्रतिभाग कर पंजीकृत शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने शिविर में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में न्याय पंचायत की विभिन्न ग्राम पंचायतों से राशन कार्ड में संशोधन, नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं नए राशन कार्ड बनाने से संबंधित कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 33 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 2 आवेदन आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण प्रक्रियाधीन हैं।
न्याय पंचायत बिछखाली की विभिन्न ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान मिलने से लाभान्वित हुए। शिविर समाप्त होने के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य में जुटे रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता से अपील की कि सभी राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी उचित दर विक्रेता की दुकान पर 30 जनवरी तक करवा लें।
शिविर में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़, सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page