दुःखद::सिपाही की अचानक तबियत बिगड़ने से गयी जान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। सिपाही की मौत होने से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। जी-20 सम्मेलन में उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात सिपाही नीरज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। उनकी पत्नी भी महिला पुलिस हेल्पलाइन मैं तैनात है। बताया जा रहा है। कि मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

वह मूलतः मल्लीताल नैनीताल के रहने वाले थे, नीरज 2006 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। जी-20 सम्मेलन के दौरान उनकी ड्यूटी डीडी चौक पर थी, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी थी, तो परिजनों ने उनको निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

ट्रांजिट कैम्प एसएचओ सुंदर शर्मा का कहना है उनकी पत्नी भी पुलिस में है, अचानक उनकी मौत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। एसएसपी नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने नीरज की मौत पर दुख प्रकट करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। नीरज कुमार अत्यंत मिलनसार एवं हसमुख मिजाज के थे, तथा पुलिस अधिकारियों एवं साथी कर्मचारियों के चहेते भी थे, उनके निधन से महकमे को गहरा धक्का पहुंचा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page