दीपावली में पुत्र ने की अपनी माँ की हत्या

ख़बर शेयर करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में दीपावली की सुबह लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे कि एक चीख से सब सन्न रह गए। लोग बाहर निकले तो पता चला कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 के मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह एक युवक ने अपनी मां को माैत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी माैके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

मृतका सुशीला नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली थीं। पड़ोस के लोग बताते हैं कि आज की वारदात से पहले घर में सुशीला ने कई दिनों तक पूजा अर्चना की थी। पड़ोसी ने बताया कि सुशीला ने बेटे रविंद्र के ठीक होने की कामना से घर पर पूजा करवाई थी।
बताया कि दीपावली की सुबह घर के पास अचानक चीख-पुकार और शोर हुआ। वह तुरंत घर की तरफ पहुंचे तो देखा कि बाहर तक खून बिखरा हुआ है।
आरोपी मौके से एक बैग लेकर कार में बैठकर फरार हो गया था। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी खून से लथपथ भागता हुआ कैद हो गया है। पुलिस आरोपी को आज मंगलवार को जिला अदालत में पेश करेगी।
पड़ोसी ने बताया कि घर के दोनों तरफ दीवार होने के कारण वे तुरंत घर में नहीं घुस सके। वहीं चाकू लगने से महिला ने तेज आवाज में चीख मारी थी, जिसे सामने वाली गली में रहने वाले लोगों ने भी सुना। जैसे ही वह दीवार से उनके घर में प्रवेश होने लगे तो आरोपी बाहर भाग गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page